कविता - जमाना बदल गया।
पिताजी से पापा
पापा से डैडी
डैडी से ये डैड हो गया।
जमाना बदल गया।
माता जी से मम्मी
मम्मी से मम्मा
मम्मा से मोम हो गया
जमाना बदल गया
प्रणाम से नमस्ते
नमस्ते से हैलो
हैलो से हाय डीयर हो गया
जमाना बदल गया
शर्बत से चाय
चाय से कॉफी
कॉफी से शराब हो गया
जमाना बदल गया।
©अनोखी दुनिया
Labels: कविता - जमाना बदल गया।

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home